{"_id":"5e3716a08ebc3e77dd50099e","slug":"panic-in-many-villages-due-to-the-appearance-of-guldar-dhampur-news-mrt466922045","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के दिखने से कई गांवो के लोगों में दहशत, पकड़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के दिखने से कई गांवो के लोगों में दहशत, पकड़वाने की मांग
विज्ञापन
गुलदार के दिखने से कई गांवों में दहशत
कादराबाद। गांव अनवरपुर चंडिका त्रिलोकपुर मार्ग पर नहर के निकट गुलदार की आमद से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
गांव अनवरपुर चंडिका निवासी किसान राजपाल सिंह ने बताया कि वह गांव के बाहर नहर के पास अपने खेत पर गया था। गन्ने के खेतों में आहट होने पर गुलदार दिखाई दिया। जिसे देख उसके होश उड़ गए। वह दबे पांव गांव की ओर भागा। ग्रामीण राजपाल, प्रेम सिंह, नोलख, विजयपाल का कहना है कि गांव अनवरपुर चंडिका व पुक्खावाला ,त्रिलोकपुर के आसपास खेतों में गुलदार दिखाई दे रहा है जो आवारा पशुओं तथा कुत्ते आदि की तलाश में जंगल से खेतों की तरफ आ रहा है। पहले भी गुलदार गोवंशीय पशुओं को निवाला बना चुका है। ग्रामीण ंखेतो में पशुओं के चारे आदि के लिए भी जाने से कतरा रहे हैं।
वहीं गांव मुरलीवाला के जंगल में भी लगातार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों मे भय व्याप्त है। कई बार वनकर्मियों से गुलदार को पकड़ने को कहा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है । डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है।