फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic Guldar

आबादी में गुलदार देखे जाने से दहशत

Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panic Guldar
गुलदार को लेकर दहशत में गांव के लोग - फोटो : NAZIBABAD
आबादी में गुलदार देखे जाने से दहशत
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर के सुभाषनगर क्षेत्र में गुलदार ने कुत्ते को मार डाला। नगर की आबादी से जुड़े क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत है। गांव गजरौला, शहजादपुर, हिंदूपुर, फजलपुर, घोसीपुरा क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग रात में पहरा दे रहे हैं।
नगर क्षेत्र से जुड़े सुभाषनगर आबादी क्षेत्र में अमन स्कूल के निकट एक खाली प्लाट से बुधवार सुबह 4.30 बजे गुलदार ने एक कुत्ते को मार डाला। शेखपुरगढ़ू निवासी राजपाल सिंह बाइक से गुजर रहे थे। गुलदार को देखकर उन्हें वापस भागना पड़ा। एक सप्ताह पूर्व सत्यविहार और प्रकाश एनक्लेव कॉलोनी क्षेत्र में भी गुलदार दिखाई दिए थे। गजरौला पाईमार, घोसीपुरा, कोतवाली रोड़ स्थित शहजादपुर, फजलपुर के निकट नहर क्षेत्र में भी क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को गुलदार देखा। गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत हैं।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची जालपुर
नांगलसोती। सामाजिक वानिकी की टीम ने नांगलसोती क्षेत्र के जालपुर में पानी की टंकी के निकट देखे गए गुलदार के पंजों का निरीक्षण किया। सामाजिक वानिकी एसडीओ इंतियाज सिद्दीकी, रेंजर अरविंद कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ बुधवार को जालपुर पहुंचे। टीम ने क्षेत्रवासियों से भी गुलदार के बारे में जानकारी की। सामाजिक वानिकी अधिकारियों ने ग्रामीणों को गुलदार देखे जाने की सूचनाएं समय से विभाग को उपलब्ध कराने की सलाह दी। उधर नांगल क्षेत्र के गांव सराय आलम में बुधवार को दोपहर बाद गुलदार ने सुक्खे की बकरी पर हमला किया। क्षेत्रवासियों ने शोर मचाकर बकरी को गुलदार का निवाला बनने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के हमले से बाल-बाल बचा किसान
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में गन्ना डालकर लौट रहा किसान उसका भैंसा गुलदार का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। चमरोला सैदपुरी मार्ग पर क्षेत्रीय किसान अखलाक हुसैन उत्तम शुगर मिल में गन्ना डालकर भैंसा बुग्गी से लौट रहा था। तभी अचानक गुलदार दिखाई दिए जाने से भैंसा चौकने लगा। अखलाक ने तत्काल शोर मचाया। मोबाइल पर परिजनों को भी सूचना दी। क्षेत्रीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। जिससे गुलदार का शिकार होने से किसान और पशु बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed