फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic due to the knock of tiger in the populated area in Kalagarh

अब आबादी क्षेत्र में बाघ की दस्तक से दहशत

Thu, 01 Jul 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panic due to the knock of tiger in the populated area in Kalagarh
कालागढ़ में इंटर कॉलेज की हाथियों ने क्षतिग्रस्त की चाहरदीवारी। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़। हाथियों के बाद अब बाघ की सूखासोत से आबादी की ओर कदम बढ़ गए हैं। इससे केंद्रीय कॉलोनी से नई कॉलोनी के चार लाइट चौराहे तक राहगीरों के लिए आवागमन खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

कालागढ़ की नई कॉलोनी में प्रदेशीय अभियंता प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावासों के ध्वस्त मलबे को उठाने के बाद वन्यजीवों का आबादी की ओर बढ़ना तेज हो गया है। हाथियों के अलावा अब बाघ ने भी आबादी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। सूखा सोत से नई कॉलोनी की ओर एक बाघ जाता हुआ देखा गया। सूचना वन विभाग को मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि वन्यजीवों का वास स्थल आबादी से लगा होने की वजह से वन्य जीव अपने कोर जोन में भ्रमण करते हैं। वन्यजीवों से जान माल की सुरक्षा के लिए वन विभाग गश्ती दलों को तैनात कर चुका है। आबादी में आने से रोकने के लिए जंगलों में वन्यजीवों को खदेड़ा जा रहा है। आम जनता से अपील की जा रही है कि वह बेवक्त इस क्षेत्र में भ्रमण न करें। हिंसक वन्यजीव दिखाई देने पर गश्ती दलों को उसकी सूचना दें। उससे अपनी दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

हाथियों ने इंटर कालेज की चहारदीवारी को बनाया निशाना
सूखास्रोत के निकट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की चहारदीवारी को हाथियों ने कई स्थानों से तोड़ रखा है। प्रबंधक प्रीतम सिंह रौतेला ने बताया कि इस विषय में वन विभाग को पहले ही सूचना दे रखी है। वन अधिकारियों ने मौके का दौरा किया था। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि वन्यजीवों के वास स्थलीय क्षेत्र में अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। इंटर कॉलेज के निकट भी गश्ती दल सतर्क कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed