फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic after seeing Guldar in Aurangpur Basanta

गांव औरंगपुर बसंता में ग्रामीणों ने देखा गुलदार

Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panic after seeing Guldar in Aurangpur Basanta
औरंगपुर बसंता में गुलदार देखे जाने से दहशत
विज्ञापन

मंडावली। गांव औरंगपुर बसंता में शनिवार सुबह गन्ना क्रय केंद्र के समीप गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है।

ग्रामीण लाखन सिंह, रविंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रपाल ने बताया कि गांव औरंगपुर बसंता में गन्ना क्रय केंद्र के समीप शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे एक गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार ने खरगोश को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार पास के गन्ने के खेत में भाग गया। गांव के पास गुलदार होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, मंडावली के गांव सैफाबाद, जसपुर, कल्लरवाली, मुस्सेपुर में भी आए दिन गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed