Bijnor News: कभी इंसान तो कभी जानवरों पर हमला कर रहे गुलदार, अब खेत में शावक मिलने से दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवाजट के जंगल में गुलदार के दो शावक मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शावक होने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शावकों को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।
रविवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम मेवाजट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मास्टर रामनिवास के खेत में दो गुलदार के शावक दिखाई दिए। पूर्व प्रधान जाबिर अली ने बताया कि शावकों की सूचना वन विभाग की दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शावकों को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लेते हुए साथ ले गए। शावकों के दिखाई देने के बाद क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया है।
अफजलगढ-गुलदार के शावक मिले
अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सिरियावाली निवासी बलदेव सिंह के खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहा थे, अचानक मजदूरों को दो गुलदार के शावक नजर आए। गुलदार के शावक पर नजर पड़ते ही ग्रामीण घबरा गए। जोकि गांव वापस आ गए और अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर शावकों का निरीक्षण किया। वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि यह शावक फिशिंग कैट के है जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर गुलदार खेतों में या सड़क मार्ग पर बाइक सवारों को नजर आ रहा है। उन्होंने वन विभाग की टीम से क्षेत्र हो रहे गुलदारों को पकड़कर वन क्षेत्र छुड़वाने की मांग की है। जगत सिंह राणा का कहना है कि ग्रामीण सतर्क होकर खेतो पर जाए उन्होनें गश्त बढ़ाने की बात कही।
गुलदार को देख बाइक सवारों के उड़े होश
अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।माननगर शाहपुरजमाल मार्ग से जा रहे बाइक सवार के सामने अचानक दौड़ता हुआ गुलदार आ गया। गुलदार को सामने देख बाइक सवार के होश उड़ गए, उसने वहां से बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी भोले सिंह किसी कार्य से गांव शाहपुर जमाल आया था। वह देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह माननगर मार्ग पर बनैली नदी के पुल के पास पहुंचा, अचानक उसकी गाड़ी के आगे से दौड़ता हुआ गुलदार निकल गया।
बाइक की लाइट में गुलदार पर नजर पड़ते ही भोले सिंह के होश उड़ गए। उसने वहां से अंधाधुंध बाइक दौड़ा दी भोले सिंह ने भूतपुरी पहुंचकर चैन की सांस ली। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा जगत सिंह राणा का कहना है कि गांव में पिंजरा व ट्रैप कैमरा लगा है।शीघ्र पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।
गुलदार ने कुत्ते को निवाला बनाया
शिवाला कलां में आम के बाग में रखवाली करने वाले व्यक्ति के पालतू कुत्ते को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना से आम के बागों की रखवाली करने वालोें में दहशत का माहौल है।
गांव फीना निवासी मनोज कुमार राजपूत के आम के बाग में चांदपुर निवासी प्रमोद कुमार रखवाली करता है।
शनिवार की रात्रि में बाग में बनी झोपड़ी के पास गुलदार ने उसके कुत्ते हमला कर कर दिया। उसके शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को उठाकर ले गया। घटना को लेकर निकट के आम के बाग रखवाली करने वालों में दहशत का माहौल है। किसानों ने वन विभाग से शीघ्र बागों में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।