फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayats doing excellent work will be rewarded

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत होंगी पुरस्कृत

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayats doing excellent work will be rewarded
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में उत्कृष्ट काम करने वाली ग्राम पंचायत पुरस्कृत होंगी। चयनित पंचायत को पुरस्कार में तीन से 12 लाख रुपये मिलेंगे। चयन कामों के लिए आवंटित अंकों के आधार पर होगा। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 15 अगस्त तय है।
ग्राम पंचायतों को उत्तरदायित्वों के प्रति सजग व जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत योजना चल रही है। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार में काम के आधार पर तीन लाख से 12 लाख तक की धनराशि मिलती है। लगातार दो बार पुरस्कार पा चुकी पंचायत आवेदन नहीं कर सकेंगी। जिले में 1123 पंचायत हैं। पंचायतों को वर्ष 2020-2021 के कार्यों को हमारी पंचायत पोर्टल पर अपलोड करना है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायतों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। पुरस्कार की होड़ में शामिल होने के लिए इस बार पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के साथ कोविड -19 से बचाव के लिए की गई व्यवस्था मजबूत आधार बनेंगे।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगा अंक निर्धारण
1- कोविड -19 प्रबंधन 17 प्रतिशत। 2- स्वच्छता प्रबंधन 20 प्रतिशत। 3- पर्यावरण सुरक्षा 12 प्रतिशत। 4- बेहतर स्वशासन 18 प्रतिशत।5- सामाजिक सौहार्द व सहभागिता 14 प्रतिशत। 6- नियोजित/ ग्राम विकास योजना 19 प्रतिशत।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रक्रिया पुरस्कार पाने की
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों को 100 सवालों के जवाब आनलाइन देने होंगे। यदि 45 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो पंचायत पुरस्कार की रेस में शामिल हो जाएगी। पंचायतों का प्राप्तांक के आधार पर वरीयता क्रम तय होगा। बजट में पुरस्कार के लिए 25 करोड़ की धनराशि आवंटित हैं।

निवर्तमान प्रधानों के काम दिलाएंगे पुरस्कार
पंचायतों का गठन पिछले माह हुआ है। नवनिर्वाचित प्रधानों ने अभी तक कामकाज शुरू नहीं किए हैं। नवनिर्वाचित प्रधान कल तक जिनके कामों पर सवाल उठा रहे थे अब उन्हीं प्रधान के कराए कार्य अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। प्रधानों ने योजना में शामिल होने के लिए डीपीआरओ दफ्तर में संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed