फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat Raj Department will be strengthened more than before: Rana

पंचायत राज विभाग को पहले से और सुदृढ बनाने को विकास को गति दें: राणा

Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Raj Department will be strengthened more than before: Rana
पंचायत राज विभाग को पहले से और सुदृढ़ बनाया जाएगा : राणा
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से रविवार को गांव सुहागपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि पंचायत राज विभाग को पहले से भी और सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके लिए विकास को और गति देने की जरूरत पर जोर दिया।

विकास विभाग की ओर से ग्राम सुहागपुर स्थित ग्राम पंचायत में नए सचिवालय का निर्माण हुआ है। इसका लोकार्पण विधायक अशोक राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस में पल्ली, ग्राम पंचायत सांबा, जम्मू एंड कश्मीर से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मेलन का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत सचिवालय पर देखा गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांवों को विकास के पथ पर अग्रसर कर नए भारत का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने 73 वें संविधान संशोधन में पंचायतों को मिले अधिकार तथा त्रिस्तरीय व्यवस्था में निर्वाचन के समय पर चुनाव कराने व मिले अधिकारों के बारे में अवगत कराया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नूरजहां ने की। संचालन ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार, जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed