{"_id":"62a23e559742b55b943474d7","slug":"panchayat-money-went-to-unknown-people-s-account-bijnor-news-mrt5922406161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों का पैसा बाहरी व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों का पैसा बाहरी व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान लोगों के खाते में गया पंचायत का पैसा
बिजनौर। पंचायतों का पैसा एक सफाई कर्मचारी समेत अन्य बाहरी व्यक्ति के बैंक खातों में ट्रांसफर होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। प्रशासन ने एक मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अभी इस मामले की जांच शुरू भी नहीं हो पाई थी कि सोशल मीडिया पर एक अन्य व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर होने के स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे। डीपीआरओ और सीडीओ ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू करा दी है।
ग्राम पंचायतों से लाखों रुपया दो व्यक्तियों के खाते में ट्रांसफर होने का आरोप है। पैसा क्यों ट्रांसफर हुआ है, यह साफ नहीं है। पंचायतों में पैसा ट्रांसफर की गड़बड़ी का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा। जिले में 1123 पंचायत हैं। पंचायतों में वित्त आयोग से हर साल मोटी रकम विकास कार्यों के लिए मिलती है। पैसे से सीसी रोड, शौचालय, पंचायत घर, अंत्येष्टि स्थल, निर्माण सहित साफ सफाई के काम होते हैं। डीएम द्वारा कराई गई जांच में कोतवाली, हल्दौर आदि ब्लॉक की पंचायतों में निर्माण कार्य में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। आरोप में करीब एक दर्जन पंचायत सचिव व सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि हल्दौर ब्लॉक के सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के बैंक खाते में करीब 60 हजार रुपये पंचायतों से ट्रांसफर होने की शिकायत मिली। पैसा कई पंचायतों से खाते में ट्रांसफर हुआ है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत हल्दौर अशोक कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी से यह पता लगाने को कहा गया है कि पैसा सफाई कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर क्यों किया गया है। अभी जवाब नहीं आया है, सफाई कर्मचारी का स्पष्टीकरण व जांच आख्या आने पर ही अगली कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
वायरल मामले की जांच होगी
पंचायतों द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर होने की खबर वायरल हो रही है। वायरल खबर में आरोपी के पंचायत राज विभाग के किसी कर्मचारी से संबंध होने के आरोप है। डीपीआरओ का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी कोई शिकायत भी उनके समक्ष नहीं आई है। वायरल मामले की जांच कराई जाएगी। सही होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पंचायत विकास कार्यों के लिए छोटा मोटा सामान छोटे दुकानदारों से लेती है। पंचायतों को भुगतान चेक से करने के निर्देश हैं। छोटे दुकानदार चेक से पैसा नहीं लेते हैं। हो सकता है कि दुकानदारों के इकट्ठा भुगतान के लिए पैसे का लेनदेन इस तरह हुआ हो।