{"_id":"4b1bb616e9a94764375714ddbe7d378a","slug":"pac-uncontrolled-vehicle-overturned-in-the-ditch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पीएसी का वाहन गड्ढे में पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पीएसी का वाहन गड्ढे में पलटा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। पीएसी जवानों का मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में कंपनी कमांडर सहित चार जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुरादाबाद की 23वीं बटालियन के पीएसी जवान अर्द्ध कुंभ की ड्यूटी करने हरिद्वार जा रहे थे। नजीबाबाद के हरिद्वार नहर पटरी बाईपास मार्ग से गुजरते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही कार को बचाते समय जवानों का मिनी ट्रक नहर पटरी मार्ग से अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरे गड्ढे पलट गया।
कोटद्वार ब्रांच लाइन नहर पुल से लगभग दो किमी फासले पर नाथेवाला पीर के पास हुई घटना में पीएसी कमांडर प्रकाशचंद पांडेय, कांस्टेबल नेम सिंह, देवीचंद और चालक रजनेश कुुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ संजय राय, थाना प्रभारी अजीत सिंह, एसआई विरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायलों को एसआई विरेंद्र सिंह ने पूजा नर्सिंगहोम भर्ती कराया। घायलों में कंपनी कमांडर प्रकाशचंद पांडेय, पीएसी जवान नेम सिंह की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढे में पलटे पीएसी के मिनी ट्रक को बाहर निकाला गया।
कंपनी कमांडर ने बताया कि अचानक सामने आए वाहनों की आमने-सामने की टक्कर बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।