फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oxygen plant built at CHC inaugurated

ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant built at CHC inaugurated
स्योहारा में सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट का का फीता काटकर शुभारंभ करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ? - फोटो : BIJNOR
सीएचसी पर बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशासन द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने फीता काटकर किया। परिवहन मंत्री ने इस मौके पर जनता को सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि यह प्लांट क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
शनिवार की दोपहर सीएचसी में बनाए गए जिले के पहले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, जिलाधिकारी उमेश मिश्र व मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी विजय गोयल ने संयुक्त रूप से किया। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने इस अवसर पर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी जानकारी दी। कटारिया ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए चार प्लांट स्योहारा, धामपुर व बिजनौर महिला व पुरुष अस्पताल में लगाए गए हैं। स्योहारा सीएचसी में 333 एलसीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। सीएमओ विजय कुमार गोयल, एसीएमओ एसके निगम, डा संजय विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रवि चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रतिपक्ष अनिल कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, डा. विनीत देवरा, डा. अजय राणा, देशबंधु चौहान थानाध्यक्ष आशीष तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- सूचना न देने पर कार्यक्रम में नहीं आ सके लोग
भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने सीएचसी कर्मचारियों पर ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम की सूचना जानबूझकर भाजपा पदाधिकारियों को नहीं देने का आरोप लगाया। सीएचसी प्रभारी के सूचना नहीं दिए जाने के अभाव में भाजपा सरकार की उपलब्धि के रूप में निर्धारित समय में तैयार हुए ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में लोग शामिल नहीं हो सके। परिवहन मंत्री ने चिकित्सा प्रभारी जुनैद अंसारी की जमकर फटकार लगाई। डीएम उमेश कुमार मिश्र ने सीएचसी प्रभारी जुनैद से नाराजगी जताई और उन्हें व्यवहार में बदलाव लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed