फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oxygen ended in private hospitals of Bijnor

निजी अस्पतालों में खत्म हुई आक्सीजन

Fri, 07 May 2021 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Oxygen ended in private hospitals of Bijnor
बिजनौर के निजी अस्पतालों में खत्म हुई आक्सीजन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के निजी अस्पताल बिना ऑक्सीजन कराह रहे हैं। आजकल निजी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी अस्पताल संचालकों को लौटाना पड़ रहा है। इसे लेकर आईएमए का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और शीघ्र ही ऑक्सीजन की सप्लाई कराने की मांग की।

बृहस्पतिवार को आईएमए का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष राणा के नेतृत्व में डीएम रमाकांत पांडेय से मिला और निजी अस्पतालों को भी शीघ्र ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा, जिससे मरीजों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 20 दिन से निजी चिकित्सकों ने सामान्य ऑपरेशन टाल रखे हैं, लेकिन उनके पास गंभीर मरीजों का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन नहीं बची है। डॉ. सुभाष राणा ने बताया कि करीब-करीब सभी निजी चिकित्सक 20 दिन से सिर्फ जरूरी ऑपरेशन ही कर रहे हैं। आईएमए ने आरोप लगाया कि डीएम के निर्देश पर ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए सीएमओ, ड्रग इंस्पेक्टर, आईएमए के अध्यक्ष को शामिल करने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी अभी तक एक बार भी कमेटी की कोई बैठक नहीं हुई। अध्यक्ष ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना निजी अस्पतालों को 200 सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब एक भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. सुभाष राणा, डॉ. प्रकाश, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. राहुल देशवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed