{"_id":"62893aec98c5a5289664160c","slug":"overloading-will-be-done-away-with-construction-of-power-stations-and-increase-in-capacity-bijnor-news-mrt5896100164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघरों के निर्माण व क्षमता वृद्धि से दूर होगी ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघरों के निर्माण व क्षमता वृद्धि से दूर होगी ओवरलोडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघरों के निर्माण और क्षमता वृद्धि से दूर होगी ओवरलोडिंग
बिजनौर। शहर की तेजी से बढ़ती आबादी से बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। इस कारण शहर की आपूर्ति के लिए बने दो बिजलीघर ओवरलोडिंग हो गए हैं। सरकार व ऊर्जा निगम की ओर से शहर के लिए दो नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण के लिए भूमि चिह्नित चिन्हित की गई है। साथ ही फाल्ट आदि के लिए शहर के फीडरों की संख्या बढ़ाकर उन्हें छोटा किया जाएगा। ताकि लाइन में फाल्ट आदि होने पर लंबे क्षेत्र में बिजली कटौती न हो।
जिला मुख्यालय पर करीब 33 हजार उपभोक्ता है और पूरे जनपद में करीब चार लाख बिजली उपभोक्ता है। बिजनौर शहर ही नहीं अन्य शहरों के बाहरी क्षेत्र में तेजी से आबादी बढ़ रही है। आपूर्ति सुचारुरखने को जनपद में 20 बिजलीघर नए बनाने की कार्य योजना बनाई है। अभी बिजनौर शहर में आम उपभोक्ता व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए आवास-विकास और बुखारा उपविद्युत केंद्र स्थापित है। वर्तमान में दोनों बिजलीघर अपनी क्षमता के पूरे लोड पर चल रहे हैं। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर बिजलीघर ओवरलोडिंग की स्थिति में पहुंच जाते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बढ़ते शहर को देखते हुए किरतपुर रोड और नगीना रोड पर थाने के पास दो नए बिजलीघरों के निर्माण को भूमि चिह्नित कर ली गई है। बजट आते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के आसपास और बिजनौर डिविजन क्षेत्र में बबनपुरा, सलेमपुर मथना, इंडस्ट्री में पांच-पांच एमवीए के नए बिजलीघरों के निर्माण होना है। इनके निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का कार्य अंतिम पड़ाव पर है।
127 किलोमीटर बदले जाएंगे जर्जर तार
बिजनौर डिविजन में रिवैम्प योजना के तहत बिजलीघरों के निर्माण के साथ साथ कई दशकों पुराने जर्जर बिजली के तार भी बदले जाएंगे। योजना के तहत प्रथम चरण में 127 किलोमीटर बिजली के जर्जर तार बदलने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। आबादी में तीन सौ किलोमीटर आरमद केबिल डाला जाएगा। यह केबिल से बिजली चोरी पर रोक लगेगी। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही लाइन के तार बदलने व केबिल डालने का कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग दूर करने के लिए नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही संचालित बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का भी प्रस्ताव बनाया गया है। रिवैम्प योजना के तहत जर्जर लाइनों के तार बदलने का कार्य किया जाएगा।
- नंदलाल अधीक्षण अभियंता बिजनौर