{"_id":"616db57cb2c6e328947f4079","slug":"over-bridge-built-on-nahtaur-bypass-weak-cracks-appeared-dhampur-news-mrt5612142199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर बाईपास पर बना ओवर ब्रिज कमजोर, दरारें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर बाईपास पर बना ओवर ब्रिज कमजोर, दरारें आईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर बाईपास पर बना ओवर ब्रिज कमजोर, दरारें आईं
धामपुर। धामपुर-नहटौर बाईपास पर बना ओवरब्रिज कमजोर हो गया। ओवरब्रिज में कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। दरारें आने से सड़क हादसों की आशंका बढ़ने से वाहन चालकों में दहशत पैदा होने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से मैटर को गंभीरता से लेकर पुल में आई दरारों को दूर करने की मांग की है।
धामपुर में नहटौर बाईपास पर रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज बना हुआ है। बताया गया कि इस ओवरब्रिज की आयु पूरी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि देश की आजादी के बाद इस पुल का निर्माण किया गया था। वर्तमान में इस पुल की हालत जर्जर हो गई। ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से पुल कंपन्न करता है। पुल में कई स्थानों पर दरारें आने से चालक भारी वाहनों में निकालते हुए डरने लगे हैं।
चालक दिनेश कुमार, योगेश कुमार, विवेक कुमार, असलम, मुखराम, सतेंद्र सिंह, विकास, कन्हैया, गौरव का कहना है कि जब वह पुल से वाहनों को लेकर तेजी से गुजरते हैं तो इन दरारों में वाहनों के पहिये जाने से गाड़ी की पूरी बॉडी हिल जाती है। बैठने वालों को तेजी से झटका लगता है। पिछले दिनों शोर मचने पर लोनिवि के अधिकारियों ने इन दरारों की मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर दी थी। लेकिन अब यह दरारें पहले और ज्यादा गहरी और चौड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।