फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Over 138 objections to exam centers

परीक्षा केंद्रों पर 138 से ज्यादा आपत्ति

Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Over 138 objections to exam centers
परीक्षा केंद्रों पर 138 से ज्यादा आपत्ति
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर 138 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में बनी समिति ने इनकी जांच शुरू कर दी है। शासन को केंद्रों को लेकर फाइनल रिपोर्ट नौ फरवरी तक जानी है।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए शासन ने 138 केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए स्कूलों से आपत्ति मांगी थी। जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों में से 138 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इन आपत्तियों की तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में बनी समितियों ने जांच शुरू कर दी है। समिति के तहसील क्षेत्र में आने वाले जीआईसी के प्रधानाचार्य तथा पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सदस्य हैं। जांच समिति आपत्तियों के बारे में अपनी रिपोर्ट आठ फरवरी तक प्रशासन को देनी है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सभी पांचों तहसील से आई आपत्तियों की रिपोर्ट की डीएम की अध्यक्षता वाली समिति परीक्षण करेगी। नौ फरवरी तक जिले से परीक्षा केंद्रों की फाइनल रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन से वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की दूरी पर सबसे अधिक आपत्ति
बिजनौर। विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों पर कई तरह की आपत्ति दर्ज कराई हैं। अधिकांश आपत्ति छात्रों का परीक्षा केंद्र उनके गांव से अधिक दूरी पर बनाने की हैं। जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र पढ़ते हैं। उनका परीक्षा केंद्र हल्दौर में बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित है। छात्राओं के परीक्षा केंद्रों के आवंटन में नियमों का पालन नहीं हुआ है। अभिभावक विद्यालयों में आकर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के मानक पूरा करने से हाथ खड़े किए
बिजनौर। शासन ने 138 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। बताया गया कि इनमें करीब दो दर्जन विद्यालयों ने यह लिखकर दे दिया है कि वे शासन के मानकों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए तय सुविधाएं पूरी करने में असमर्थ हैं। इसलिए उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाए। ये सभी वित्त विहीन विद्यालय बताए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed