फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outside entry closed in Jalabpur Godar

कोरोना वायरस के भय से ग्रामीण क्षेत्रों में रोका जा रहा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश

Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Outside entry closed in Jalabpur Godar
नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ संपर्क मार्ग पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
जालबपुर गूदड़ में बाहरियों का प्रवेश बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस को रोकने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए ग्रामीण जागरूक हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों को गांव में आने से संपर्क मार्गों पर अवरोध लगाकर रोका जा रहा है।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में कोरोना वायरस के भय से ग्रामीण गांव में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर पैनी निगाह रख रहे हैं। ग्रामीणों ने नजीबाबाद- बुंदकी मार्ग से गांव जालबपुर गूदड़ जाने वाले संपर्क मार्ग को टायर और लकड़ियां डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीण स्वयं पहरा देकर गांव में आने वाले एक-एक व्यक्ति पर निगाह रख रहे हैं। पहचान का व्यक्ति न होने तथा बाहर से रिश्तेदारी में आने वाले व्यक्ति को भी कोरोना वायरस संक्रमण के भय से गांव में आने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के आर्दशनगर बिजली घर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर संपर्क मार्ग पर बांस आदि के अवरोध से बाहरी वाहनों के क्षेत्र में प्रवेश को रोका जा रहा है, ताकि अचानक कोई बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed