फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to stop Mohit Petro Chemical Factory

मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री बंद होगी

Mon, 01 Oct 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Mon, 01 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Order to stop Mohit Petro Chemical Factory
मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। शासन ने मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री को बंद करने के आदेश जारी किए है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति शासन को की थी। मुख्य पर्यावरण अधिकारी अमित चंद्रा ने संस्तुति को स्वीकार कर लिया। वर्तमान में फैक्ट्री सील है। शासन के आदेश से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप है।
विज्ञापन




नगीना रोड स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में 12 सितंबर को मीथेन गैस में वैल्डिंग करते समय विस्फोट होने से सात मजदूरों की मौत हो गई थी। और चार मजदूर घायल हो गए थे। सात मजदूरों की मौत से शासन में भी हड़कंप मच गया था। मजदूरों के परिजनों ने हंगामा करते हुए फैक्ट्री के आगे जाम लगाया था। गांव वालों का आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। ये भी आरोप लगाया था कि फैक्ट्री का गंदा पानी छोईया नदी में डाला जा रहा है। इससे आसपास के गांवों में कैंसर रोग फैल रहा है। इस मामले में फैक्ट्री मालिक कुलदीप जैन और मुख्य प्रबंधक सुरेश पवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सुरेश पवार का चालान कर दिया था। फैक्ट्री मालिक की ओर से मृतक मजदूरों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये के चेक दिए गए थे। प्रशासन ने अनेक विभागों की संस्तुति पर घटना से अगले दिन ही फैक्ट्री को सील कर दी।
विज्ञापन





इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति शासन को भेजी थी। संस्तुति में कहा गया था कि फैक्ट्री के बायो डाइजेस्टर में वैल्डिंग के दौरान यह फट गया था। बायो डाइजेस्टर क्षतिग्रस्त हो चुका है। बायो इाडजेटर में एकत्रित उत्प्रवाह को फैक्ट्री परिसर में एकत्र किया गया है। उक्त परिस्थितियों में जल व वायु प्रदूषण की रोकथाम व पर्यावरण हित में जन स्वास्थ्य एवं जन साधारण को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति की गई थी। शासन ने इस संस्तुति को स्वीकार करते हुए फैक्ट्री को बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पर्यावरण अधिकारी वृत्त सात अमित चंद्रा ने आदेश में कहा है कि अग्रिम आदेशों तक फैक्ट्री को बंद रखा जाए। इस मामले में जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इकाई का संचालन होगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा ने आदेशों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed