फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition of putting power line from within the population to the tower

आबादी के भीतर से टॉवर तक बिजली लाइन डालने का विरोध

Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition of putting power line from within the population to the tower
नींदडू़ के गांव मनकुआ में विद्युत लाइन डालने का विरोध कर रहे ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
आबादी के भीतर से टावर तक बिजली लाइन डालने का विरोध
विज्ञापन

नींदडू़। ग्रामीणों द्वारा आबादी के भीतर से मोबाइल टॉवर तक बिजली की लाइन डालने के विरोध के चलते फिलहाल तार डालने का कार्य रुक गया है। ग्रामीण किसी भी कीमत पर बस्ती के बीच से बिजली की लाइन डालने के पक्ष में नहीं है, जबकि टॉवर इंचार्ज इसे उचित ठहरा रहा है।
करीब तीन वर्ष पहले प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी की ओर से मनकुआ में भूपेंद्र सिंह के खेत से जुड़े उसके आवास में मोबाइल टॉवर लगाया गया था। तीन दिन पहले विभाग की ओर से टॉवर तक बिजली पहुंचाने के लिए छह खंभे लगाए थे। इनमें तीन आबादी में आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार ये खंभे ग्रामीणों को बिजली की बेहतर सेवा देने के नाम पर लगाए बताए थे। शनिवार को विभागीय कर्मचारी टॉवर तक लाइन डालने के लिए गांव पहुंचे। सूचना मिलते ही नितिन, विजेंद्र, मलखान, नन्हें सिंह, अनूप, गोविंद, राजेंद्र, आलोक, अनस, सरफराज, अजहरुद्दीन, मोबीन, अकरम, महबूब, सबूर, नजाकत, ताहिर, शाहनवाज, एजाज, नवोदक और आसिफ आदि मौके पर पहुंचे तथा आबादी के भीतर से विद्युत लाइन डालने का विरोध किया। कई बार दोनों पक्षों के बीच तकरार की नौबत भी आई। ग्रामीणों का कहना है कि गांधी इंटर कॉलेज के पास से गुजर रही एचटी लाइन से टॉवर तक बिजली लाने का सर्वेक्षण किया गया था। लाइन भी उधर से ही स्वीकृत हुई है। अब लाइन आबादी में खींची जा रही है। वे आबादी के अंदर से बिजली की लाइन नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन

उधर, भूमि स्वामी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन से उसका कोई संबंध नहीं है। यह मोबाइल कंपनी और विभाग के बीच का मामला है। टॉवर इंचार्ज एके सिंह का कहना है कि रबर कोटेड एबीसी कंडक्टर वायर डालने में ग्रामीणों को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। वह अनुचित विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभागीय एक्सईऐन विरेंद्र कुमार ने बताया कि मनकुआ के टॉवर पर बिजली की लाइन डालने और ग्रामीणों के विरोध की उन्हें जानकारी नहीं है। प्रकरण संज्ञान में लाए जाने के बाद वह कुछ कहने और समस्या का समाधान निकालने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed