फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposed to bring cattle cow protection center from outside

बाहर से पशु गो संरक्षण केंद्र में लाने का किया विरोध

Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Opposed to bring cattle cow protection center from outside
बाहर से पशु गो संरक्षण केंद्र में लाने का किया विरोध
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ने के स्थान पर गांव अगवानपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र पर अन्य स्थान से गोवंशीय पशु लाकर रखने पर विरोध स्वरूप भाकियू कार्यकर्ताओं का एक दल केंद्र संचालक से मिला और वार्ता की।

भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में सैकड़ों पशु खुले घूम रहे हैं। खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार शाम गाड़ी में भरकर हल्दौर क्षेत्र से काफी पशु लाए गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब क्षेत्र में ही काफी पशु घूम रहे हैं तो उन्हें पकड़कर गोशाला में रखने के बजाय बाहर से पशु लाने का कोई औचित्य नहीं है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि उनकी जानकारी में नहीं है। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामाचार्य ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 36 गोवंशीय पशु भेजे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जागरूक होने ओर घूम रहे पशुओं के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव कराने की बात कही। विरोध करने वालों में अमरदीप सिंह, भोला सिंह, सरबजीत सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मुखतार सिंह, प्रदीप शर्मा, बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed