{"_id":"6042723e8ebc3ee61f0588fe","slug":"only-mother-s-strength-will-be-protected-on-women-s-day-bijnor-news-mrt528525179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर केवल मातृ शक्ति ही होगी प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर केवल मातृ शक्ति ही होगी प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला पर केवल महिलाओं को ही एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। टीकाकरण करने और कराने वालों में महिलाएं ही शामिल रहेंगी।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि महिला दिवस पर आठ मार्च को कोरोना टीकाकरण महिलाओं को ही समर्पित रहेगा। यह टीकाकरण अभियान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। सुबह नौ से 11 बजे तक पहले पंजीयन कराने वाली महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था कर ली गई है। अभी हाल ही में 35 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज मिल गई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आठ मार्च को जिला महिला अस्पताल, चांदपुर स्थित महिला अस्पताल और नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। आगे जो भी शासन की गाइडलाइन होगी, उसी के अनुरूप टीकाकरण कार्य किया जाएगा।