फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 75 colleges are eligible to become board examination centers

75 कॉलेज ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने लायक

Fri, 11 Nov 2022 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Only 75 colleges are eligible to become board examination centers
धामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आगामी सत्र में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन करने को कॉलजों के भवनों का सत्यापन किया जा रहा है। बताया गया कि धामपुर तहसील क्षेत्र चार ब्लाकों में करीब 139 कॉलेज है। सत्यापन में केवल 75 कॉलेज की यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों को बनाने को सत्यापित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट से टीम की ओर से डीआईओएस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

कुंडीकेदारपुर के राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमनारायण सिंह ने बताया कि इसके लिए डीआईओएस की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में उन्हें नोडल अधधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में तहसील क्षेत्र के सभी ब्लाकों नहटौर, धामपुर, अफजलगढ़ और स्योहारा के माध्यमिक कॉलेजों के भवनों का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि यहां पर कुल 139 कॉलेज संचालित है। लेकिन इनमें से केवल 75 कॉलेजों के भवनों को ही यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। बाकी 64 जांच में अपात्र पाए गए है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि पात्रता के मानक कई प्रकार के हैं। इनमें यह देखा जाता है कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे हैं या नहीं, छात्र और छात्राओं के अलग अलग शौचालय, पीने के पानी की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, आग बुझाने को अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था, कॉलेज की चाहरदीवारी, खिड़की दरवाजों की स्थिति, वॉयस रिकार्डर आदि बिंदू शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed