फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online payment will also be done in roadways buses

रोडवेज बसों में भी होगा ऑनलाइन पेमेंट

Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Online payment will also be done in roadways buses
रोडवेज बसों में भी होगा ऑनलाइन पेमेंट
विज्ञापन

बिजनौर। तकनीक के बढ़ते दौर में सरकारी विभागों को भी अपडेट किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब परिवहन विभाग में भी नई शुरूआत की गई है। जिसके चलते अब यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा परिवहन विभाग को मिली नई टिकट मशीनों में दी गई है।
बिजनौर डिपो को 97 नई टिकट मशीनें मिली हैं, जो नई सुविधाओं से लैस हैं। अब यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। जेब में पैसा न होने पर यात्री गूगल पे, फोन पे या फिर किसी अन्य यूपीआई के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर सकता है। बिजनौर डिपो की बसों में भी यह सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी बिजनौर डिपो को 97 नई टिकट मशीन मिली हैं। जल्द ही 29 मशीनें और मिलेंगी। क्योंकि बिजनौर डिपो से 114 बसों का संचालन किया जाता है। कुल बसों पर करीब 10 मशीनें ज्यादा होती हैं। इसी वजह से जल्द ही 29 नई टिकट मशीन मिलेंगी। नई टिकट मशीनों में वाईफाई चलाने के लिए एक सिम भी डलेगा। यह सिम अभी बिजनौर डिपो पर नहीं आया है। जिसके वजह से अभी यूपीआई से पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। एक सप्ताह के अंदर सिम टिकट मशीन में डाल दिए जाएंगे। एक सप्ताह बाद यात्री यूपीआई से पेमेंट हो सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

नई टिकट मशीनों में यूपीआई की सुविधा दी गई है। सिम न मिल पाने की वजह से अभी यूपीआई से पेमेंट की सुविधा शुरू नहीं हुई है। एक सप्ताह के अंदर सभी नई मशीनों में यूपीआई पेमेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी। दो दिन के अंदर सिम बिजनौर डिपो को मिल जाएंगे - राजीव वर्मा, लेखाकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed