फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One who shoots BJP leader arrested

आरोपी को गिरफ्तार किया

Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
One who shoots BJP leader arrested
भाजपा नेता को गोली मारने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नूरपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सागर को गोली मारकर घायल करने के आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विगत 20 सितंबर की रात स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव आबिदनगर धूंधली निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सागर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल अशोक सागर के तहेरे भाई की ओर से शिवाला कला थाना के गांव भैंसा निवासी धर्मेंद्र एवं उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस धर्मेंद्र एवं उसके भाई को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। भाजपा नेताओं ने भी कई बार उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग उठाई थी।

सोमवार को दौलतपुर चौकी प्रभारी वीके मिश्रा एवं उनकी टीम ने रहटा बिल्लोच के पुल से आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार को भी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था और उनका निलंबन कर दिया गया था। इसके बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed