फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'One station, one product' scheme will start from June 23

‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना 23 जून से होगी शुरू

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'One station, one product' scheme will start from June 23
‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना 23 जून से होगी शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद सहित मंडल के 121 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना 23 जून से शुरू होगी।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने मंडल के समस्त स्टेशनों को एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। रेलवे द्वारा देश के चुनिंदा स्टेशनों पर प्रसिद्ध वस्तुओं, हस्त शिल्प, कलाकृतियों आदि को समाज तथा विदेशियों तक पहुंचाने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब अन्य स्टेशनों पर भी योजना को प्रभावी बनाने का मिशन शुरू किया है।

योजना के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के नजीबाबाद सहित 121 स्टेशनों पर 23 जून से योजना शुरू की जाएगी। रेलवे ने योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर स्टॉल लेने के लिए एक विक्रेता को 15 दिन का समय दिया जाएगा। 15 दिन के लिए रेलवे विक्रेता से एक हजार रुपये टोकन शुल्क वसूल करेगा। एक उत्पाद के लिए एक से अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी से विक्रेता का रेलवे चयन करेगा। रेलवे ने स्टॉल लगाने के लिए कारोबारियों से 20 जून तक संबंधित स्टेशनों के वाणिज्य निरीक्षक अथवा स्टेशन अधीक्षक को आवेदन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed