{"_id":"604fa9898ebc3ecbac066565","slug":"one-killed-six-injured-in-road-accident-bijnor-news-mrt530119245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल
हल्दौर। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मेवा नवादा निवासी कमल कुमार (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ रविवार शाम सात बजे थाना कोतवाली शहर के गांव कंभौर में अपनी बहन के यहां शादी समारोह में भात देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बिसाठ के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।