फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One India, Shreshtha Bharat, the beginning of the scheme

एक भारत, श्रेष्ठ भारत, योजना का आगाज

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
One India, Shreshtha Bharat, the beginning of the scheme
एक भारत, श्रेष्ठ भारत, योजना का आगाज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के सीबीएसई स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना एक भारत, श्रेष्ठ भारत, पर अमल शुरू हो गया है। योजना में छात्र-छात्राओं को मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता की जानकारी दी जानी है। सोमवार को मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र-छात्राओं ने दोनों राज्यों की सभ्यता आधारित भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्यों की भाषा, खान-पान, पहनावा, प्राकृतिक संसाधन, स्वतंत्रता सेनानी, सभ्यता, संस्कृति की जानकारी देना प्रस्तावित है। इससे छात्रों को दूसरे राज्यों के छात्रों के करीब आने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना पर अमल की जिम्मेदारी सीबीएसई को दी गई है। आवंटित राज्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि हर जिले को अलग-अलग राज्य आवंटित हुए हैं। जिला बिजनौर को मेघालय व अरुणाचल प्रदेश राज्य आवंटित हुए हैं। जिले में सीबीएसई के 110 विद्यालय हैं। बोर्ड ने सभी को योजना क्रियान्वयन के निर्देश भेजे हैं। कार्यक्रमों के वीडियो भारत सरकार व बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होने है। सोमवार को देर शाम तक चले कार्यक्रम में मेघालय व अरुणाचल प्रदेश राज्य के नृत्य का प्रदर्शन किया गया। दोनों राज्यों की सभ्यता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed