{"_id":"5ec6bc068ebc3e90784e5782","slug":"one-day-hunger-strike-demanding-the-exit-of-the-fruit-market-dhampur-news-mrt4827958126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल मंडी को बाहर कराने की मांग को एक दिवसीय अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल मंडी को बाहर कराने की मांग को एक दिवसीय अनशन
विज्ञापन

धामपुर। मछली बाजार से फल मंडी को शहर से बाहर करने की मांग को लेकर शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन ने अपने घर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन रखा। चेताया कि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो 22 मई से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। कई संगठनों ने आंदोलन का समर्थन कर एसडीएम ने जल्द ही मंडी हटवाने की मांग की है।
शिवसेना द्वारा मछली बाजार से फलों की मंडी को शहर से बाहर कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 18 मई को आंदोलनकारी विजय जैन ने एक दिवसीय निर्जल उपवास रखा। 21 मई को एक दिवसीय अनशन किया। मांग पूरी न होने पर 22 मई से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इससे पहले योगी सेना, हिंदू युवा वाहिनी, राधे व हरि संकीर्तन मंडल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता समर्थन दे चुके हैं।
बृहस्पतिवार को जैन मिलन अरिहंत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन, गुरुद्वारा सिंह सभा ने आंदोलन का समर्थन कर फलमंडी को जल्द हटवाने की मांग की है। उधर एसडीएम का कहना है कि फल मंडी को नगर से बाहर कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सरकारी जमीन को तलाशा जा रहा है।