फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One and a half million people benefit from the Prime Minister's announcement

प्रधानमंत्री की घोषणा से डेढ़ लाख लोगों को लाभ

Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
One and a half million people benefit from the Prime Minister's announcement
प्रधानमंत्री की घोषणा से डेढ़ लाख लोगों को लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा से जिले के डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों को नवंबर तक नि:शुल्क अनाज मिलेगा। हालांकि शासनादेश आने के बाद ही अनाज वितरण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिले के उपभोक्ता एक देश एक राशन कार्ड योजना के लिए भी तैयार हैं। जिले के सात हजार से अधिक उपभोक्ता पहले ही राशन की दुकानों को पोर्ट कर चुके हैं।

लॉकडाउन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्ड धारक परिवारों को नि:शुल्क राशन दिया गया। जिले में पांच लाख 87 हजार 250 राशनकार्ड धारक हैं। इनमे से एक लाख 66 हजार 578 किसानों को नि:शुल्क राशन दिया गया। यह व्यवस्था जून तक लागू की गई थी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह व्यवस्था नवंबर तक लागू करने की घोषणा की है। इससे गरीब जनता को बहुत राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक देश एक राशन कार्ड योजना भी शुरू करने का एलान किया है। योजना में उपभोक्ताओं का राशन कार्ड आधार नंबर के जरिये पूरे देश की दुकानों से जुड़ जाएगा। देश के किसी भी हिस्से का राशन कार्ड धारक कहीं से भी राशन ले सकता है। इसी के छोटे रूप में यूपी में राशन की दुकानों को पोर्ट करने की सुविधा दी गई थी। जिले के सात हजार से अधिक उपभोक्ता दूसरी दुकानों से राशन ले रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसओ मनीष कुमार का कहना है कि शासनादेश मिलते ही उसके अनुसार काम करना शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed