{"_id":"666b5ab4f49d7584a7017134","slug":"on-the-second-day-the-staff-was-busy-chasing-the-elephant-into-the-forest-area-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-112391-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दूसरे दिन हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ने में लगा रहा अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दूसरे दिन हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ने में लगा रहा अमला
Fri, 14 Jun 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
धामपुर के ग्राम उमरपुर बांगर में गन्ने के खेत में खड़ा हाथी स्रोत संवाद
धामपुर। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाथी हबीबवाला के जंगल से तो हट गया पर वहां से करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर वह उमरपुर बांगर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में आकर रुक गया है।
प्रयास करने पर भी वह टस से मस नहीं हो रहा है। विभाग की टीम हाथी की निगरानी में लगी है। आम लोगों को हाथी से दूर रखा जा रहा है। गौरतलब है कि हाथी ने क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार के 30 वर्षीय युवक मुरसलीन को हमला कर मार दिया। पुलिस की ओर से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करा कर लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
मथुरा की एक्सपर्ट टीम को भी नहीं मिली सफलता
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात हाथी को हबीबवाला के जंगल से वन क्षेत्र में खदेड़ने के लिए मथुरा की एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। टीम ने रात होने पर मशाल जलाकर, फायरिंग कर और पटाखे छोड़कर वनों की ओर से भगाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग के रेंजर गोविंदराम गंगवार का कहना है कि बृहस्पतिवार को टीम ने हाथी को पग मार्ग से तलाश कर निगरानी की तो हाथी उमरपुर बांगर के जंगल में गन्ने के खेत में मिला। हाथी एक ही जगह खड़ा है। इस दौरान वन विभाग मुरादाबाद के कंजरवेटर रमेश चंद, उपखंड अधिकारी ज्ञान सिंह, अंशुमन मित्तल, धामपुर और नगीना रेंज के वन विभाग के अधिकारी मुस्तैदी से हाथी की निगरानी में लगे है।
विज्ञापन
हाथी को पकड़कर वनों में छोड़ने की मांग
गांव मोहम्मदपुर सादा ,उमरपुर बांगर, गजरौला ,पुराना धामपुर आदि गांव के किसान विमल चौहान, सत्यवीर सिंह, मदनपाल सिंंह चौहान, छोटे सिंह का कहना है कि हाथी की वजह से उनका खेती का काम पिछड गया है। उन्होंने अधिकारियों से हाथी को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की है।