{"_id":"5cfbfca2bdec2207657bb280","slug":"on-the-lines-of-the-ganga-campaign-the-river-ban-nirmal-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा अभियान की तर्ज पर होगी बान नदी निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा अभियान की तर्ज पर होगी बान नदी निर्मल
Sat, 08 Jun 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बान नदी की सफाई करके शुभारंभ करते डीएम सुजीत कुमार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बान नदी गंगा स्वच्छता अभियान की तर्ज पर निर्मल बनेगी। आसपास का सैकड़ों बीघा क्षेत्र ग्रीन बेल्ट में बदल जाएगा। प्रशासन का ब्लू प्रिंट तैयार है। सोमवार से बान नदी का ड्रोन सर्वे शुरू होगा।
जिला उपायुक्त श्रम व रोजगार अशोक कुमार मौर्य के अनुसार बान नदी के आसपास के सैकड़ों बीघा क्षेत्र में पौधरोपण करके ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। इससे पर्यावरण शुद्धिकरण में मददगार होगा। बान नदी को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पानी की सफाई होगी। इस काम में वन आदि कई विभागों की संयुक्त कार्य योजना बनी है।
बान नदी जिले के पांच ब्लाक की 57 ग्रामपंचायत से होकर बहती है। बान नदी के खुदाई, मिट्टी डालने आदि का काम मनरेगा से होगा। सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। श्रमिकों का शहरों की ओर हो रहा पलायन रुकेगा। बान नदी श्रमिकों के परिवार में खुशहाली लाने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
नूरपुर ब्लाक को अधिक फायदा
बिजनौर। बान नदी के जीर्णोद्धार का सबसे अधिक फायदा नूरपुर ब्लाक को मिलेगा। नूरपुर ब्लाक की 22 ग्राम पंचायत से होकर 42.50 किलोमीटर लंबाई में बान नदी है। इसके बाद नहटोर ब्लॉक आता है। नहटोर ब्लाक की 18 ग्रामपंचायत की 28 किलोमीटर में बान नदी बह रही है। किरतपुर ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायत का 22.34 किलोमीटर, नजीबाबाद ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायत का आठ किलोमीटर व मौहम्मद पुर देवमल ब्लाक की दो ग्राम पंचायत का सबसे कम ढाई किलोमीटर क्षेत्र बान नदी के अंतर्गत आता है।
बान नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, डीएम ने किया पूजन
बरुकी में जनपद के पांच विकास क्षेत्रों में बहने वाली बान नदी का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में उन्होंने आहुति डाली। बड़ी तादात में प्रशासनिक अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने अभियान चलाकर नदी की सफाई की। सरकार की योजना वान नदी को गंगा की तर्ज पर साफ करने की है। विकासखंड किरतपुर की ग्राम पंचायत लालपुर स्थित में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने पूजन संपन्न कराया। पंडित सुशील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन यज्ञ किया। इसके बाद उन्होंने नारियल फोड़ कर और नदी में दूध विसर्जित कर बान नदी जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बान नदी जनपद के नजीबाबाद विकासखंड से शुरू होकर किरतपुर मोहम्मदपुर देवमल आकू और नूरपुर विकास खंडो से गुजरकर अमरोहा जनपद पहुंच जाती है ।बान नदी 46 ग्राम पंचायतों और 103 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बहती है ।उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि यदि कहीं नदी की भूमि में अतिक्रमण किया गया है तो उस भूमि को मुक्त कराने का कार्य शीघ्र ही करें। उन्होंने कहा कि बान नदी जीवन रेखा के रूप में कार्य करेगी जिससे आपका भविष्य भी उज्ज्वल होगा साथ ही समाज का भी भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार निरवाल ने कहा कि बान नदी किसानों को सिंचाई का विकल्प प्रदान करती है। नहरों का पानी बान नदी में डाला जा सकता है। लालपुर ग्राम प्रधान, क्षेत्र के ग्राम वासियों व महिला स्वयं सहायता समूहों ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुजीत कुुुमार, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष का फूल मालाण्ं भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विजय प्रकाश ,अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अफजलगढ़ रामबाबू, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, पंचायत सचिव मोहित कुमार, विनोद कुमार, जयवीर सिंह, रामकुमार सिंह, रविंद्र सिंह फौजी, बर्गेश राठी, कुशलपाल सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।