फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Omves rally ban

ओमवेश की रैली पर रोक

Sat, 24 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला प्रशासन ने पेद्दा की घटना के मद्देनजर दो अक्तूबर को इंदिरा बाल भवन में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश की जय जवान जय किसान भारत माता की जय महारैली पर रोक लगा दी है। सात नवंबर तक जिले में धारा-144 लागू रहने का हवाला देते हुए रैली पर पाबंदी लगाई गई है। उधर, ओमवेश ने अगली रणनीति के लिए 28 सितंबर को पार्टी की बिजनौर के डाक बंगले में बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश काफी दिनों से दो अक्तूबर को इंदिरा बाल भवन में होने वाली महारैली की तैयारी में जुटे थे। रैली में भारी भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही थी। स्वामी ओमवेश के पीआरओ संसार सिंह ने रैली के लिए इंदिरा बाल भवन को बुक कराया था। एसडीएम अनुज सिंह ने रैली पर प्रतिबंध लगाते हुए इंदिरा बाल भवन की बुकिंग को भी रद्द कर दिया है। तहसील स्टाफ की ओर से रैली पर प्रतिबंध लगाने की लिखित सूचना स्वामी ओमवेश को दे दी गई है। एसडीएम अनुज सिंह ने  आदेश में कहा है के जिले में नौ सितंबर से सात नवंबर तक धारा 144 लागू है। गांव पेद्दा के हुई घटना के दृष्टिगत जिले में वर्तमान समय में संवेदनशीलता की स्थिति है। 
विज्ञापन

जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना अति आवश्यक है। इसलिए रैली को निरस्त किया जाता है। ओमवेश ने रैली में पेद्दा के की घटना में फंसे निर्दोष लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed