फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Older jumped into the Ramganga Canal

वृद्धा ने रामगंगा नहर में लगाई छलांग

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Older jumped into the Ramganga Canal
वृद्धा ने रामगंगा नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

नूरपुर। एक वृद्धा ने सोमवार को ई-रिक्शा से उतरकर रामगंगा नहर में कूद गई। सूचना पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। वृद्धा की तलाश जारी है।

ग्राम सिडयाबली निवासी संतोष देवी (80) सोमवार को ई-रिक्शा से ग्राम रवाना स्थित रामगंगा नहर के पुल पर पहुंची और उतरकर नहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख रिक्शा चालक ने उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। नहर में लबालब पानी भरा है और बहाव भी काफी तेज है। अभी 100-150 मीटर की धारा में वृद्धा की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अलावा कुछ गोताखोरों को भी तलाश करने के लिए लगाया गया है। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। महिला नहर में क्यों कूदी इसका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed