{"_id":"61c4c8b245591a7a382b9b47","slug":"old-student-conference-held-in-navodaya-vidyalaya-bijnor-news-mrt5704297195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय में हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय में हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन
विज्ञापन
बिजनौर के नवोदय विद्यालय सेंदवार के वर्चुअल पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देत?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय में हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन
बिजनौर। नवोदय विद्यालय सेंदवार का वर्चुअल पुरातन छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश विदेश के पुरातन छात्रों ने विद्यालय से जुड़े संस्मरण सुनाए। छात्रों से लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने का आह्वान किया गया है।
सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीके जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। वर्चुअल सम्मेलन में 50 से अधिक पुरातन छात्रों ने सहभागिता की। सभी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव सुनाए। आईएएस मयंक त्यागी तथा आईपीएस कविंद्र ने कहा कि नवोदय विद्यालय की अपनी गरिमा होती है। छात्र अपने आचार, विचार से विद्यालय का नाम रोशन करें। आगे बढ़ने के लिए अभी से ही पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित करें। विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र विश्वास कुमार ने स्वागत भाषण पढ़ा। सम्मेलन में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संयोजक रीता सिंघल ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्य डीके जैन ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को पुरातन छात्रों के संस्मरणों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य ने भरोसा दिलाया कि कॉलेज का शिक्षक वर्ग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे समर्पण से करता रहेगा। वर्चुअल सम्मेलन में प्रमुख रूप से जुड़ने वाले नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एम के मट्टू, मयंक शर्मा एनआरआई, सुदर्शन आईआईटी बीएचयू, विनोद कुमार आईआईटी कानपुर, सुधीर शर्मा आयकर अधिकारी शामिल रहे।