{"_id":"68d2f8e2e643e0d5b300fde0","slug":"old-stock-lying-in-shops-traders-worried-about-gst-rates-bijnor-news-c-27-1-bij1027-160907-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुकानों पर रखा पुराना स्टॉक, जीएसटी की दरों से व्यापारी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुकानों पर रखा पुराना स्टॉक, जीएसटी की दरों से व्यापारी चिंतित
Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं। ऐसे में व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है। व्यापारियों ने ज्यादा दाम में जो सामान खरीदा, अब जीएसटी स्लैब घटने से उसकी कीमत भी घटी है। पुराने स्टॉक को जीएसटी की नई दरों पर बेचने से सामान सस्ता बिकेगा।
बड़ी संख्या में रखा है पुराना स्टॉक
फुटवियर विक्रेता अभिषेक गंभीर ने बताया कि उनके पास जूते, चप्पल सहित अन्य सामान का बड़ी संख्या में स्टॉक रखा हुआ है। अब जीएसटी घटने पर ग्राहक छूट की मांग कर रहे हैं। नया स्टॉक आने तक थोड़ी हानि होगी।
नुकसान हुआ
कपड़ा व्यापारी शोभित अग्रवाल ने कहा कि सभी को जीएसटी दरें घटने के बारे में पता है। फिलहाल, अभी पुराने स्टॉक के कपड़े बिक रहे हैं। ग्राहकों को छूट देने से व्यापारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दवाइयों पर भी घटी है दर
सुबोध कुमार का कहना है कि जिले के मेडिकल स्टोरों पर बड़ी मात्रा में दवाइयों के स्टॉक रखे हुए हैं। ऐसे में जीएसटी घटाकर दवाई बेचने में स्टोर स्वामियों को नुकसान होगा। कंपनियों ने भी दवाई वापस लेने के लिए कोई डिटेल नहीं भेजी है।
व्यापारियों को बताए जीएसटी दरें घटने के फायदे
नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार संगठन की जीएसटी की दरें घटने से होने वाले फायदों और व्यापार की स्थिति पर धनी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने कहा सरकार द्वारा जीएसटी की दरों को कम करने का मुख्य उद्देश्य आम जरूरत चीजों को सुगमता से लोगों तक पहुंचाना और महंगाई पर लगाम कसना है। असिस्टेंट कमिश्नर साधना चौहान, राज्य कर अधिकारी राजपाल सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी कम होने से सस्ती होने वाली वस्तुओं के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, मुकुल अग्रवाल, बिंदु सराफ, मयंक अग्रवाल, शाहिद सिद्दीकी, मोनू टाटा, सुनीता गुप्ता, विशाल माहेश्वरी, संदीप तायल आदि मौजूद रहे।
जीएसटी में कटौती से बाजारों में रौनक
नूरपुर। भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल के आवास पर हुई। जिसमें नरेश भाटी ने कहा कि सरकार ने आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती कर आम जनता को दीपावली का उपहार दिया है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, जुगनु चौधरी, सुधीर चौहान, जीतू भुइयार, प्रेमपाल रवि, गुरविंदर सिंह रहे। संवाद