फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers will not leave the headquarters without permission

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे अधिकारी

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officers will not leave the headquarters without permission
बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को पूर्ण रूप से निष्पक्षता, तटस्था और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए। कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना उनकी अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और अवकाश भी नहीं लेगा।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दें और संबंधित व्यवस्थाओं एवं कार्यों की कार्य योजना तैयार कर उन्हें अवलोकित कराएं। सभी अधिकारियों से मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देने को कहा। निर्देश दिए कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को एक महोत्सव के रूप में लेते हुए टीमवर्क के साथ पूरे जोश एवं उत्साह से संपन्न कराएं। कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी कटवाने या परिवर्तित कराने के लिए पत्राचार या प्रयास न करे। कहा कि निर्वाचन से संबंधित कोई सूचना फोन पर भी प्राप्त होने पर तत्काल उन्हें अथवा उपजिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क स्थापित कर समयपूर्व वांछित सूचनाएं तैयार कराएं।
विज्ञापन

कहा कि स्थानांतरण की दशा में उक्त आदेश स्वयं में प्रभावी रहेंगे, इसके लिए अलग से कोई आदेश जारी नहीं होगा। कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की उदासीनता, शिथिलता पाई जाती है तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण से संबंधित आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसपी सिटी नगर डॉ. प्रवीण रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed