फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers should improve working style: Kapil Dev

कार्यशैली में सुधार लाएं अधिकारी : कपिलदेव

Thu, 28 Jan 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Officers should improve working style: Kapil Dev
कार्यशैली में सुधार लाएं अधिकारी : कपिलदेव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिले के अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। साथ ही सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का पात्रों का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में कोई भी कार्य लंबित न रहे, जिससे जनता को लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास भवन के सभागार में आयोजित कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय से अपने अपने विभागों के लंबित कार्यों को पूरा कराकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दें। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिले में नये उद्योगों की स्थापना और स्थापित उद्योगों के विस्तार के लिए उद्यमियों को प्रेरित करने हेतु अभियान संचालित करें तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों के संचालकों को रोजगार परक कोर्स शामिल करने के लिए करें। जनपद में उद्योग की स्थापना के साथ-साथ उनके संचालन के लिए दक्ष मैनपावर भी उपलब्ध हो सकें। डीएम रमाकांत पांडेय प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अवश्य पालन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed