फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers replaced 55 faulty meters during a checking drive.

Bijnor News: अफसरों ने चेकिंग अभियान में बदलवाए 55 खराब मीटर

Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Officers replaced 55 faulty meters during a checking drive.
बिजनौर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के निर्देश पर जिले में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग और विजिलेंस की टीमें शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच कर रही हैं। अधिशासी अभियंता बिजनौर और एसडीओ सदर की टीम ने शहर में चेकिंग कर खराब मीटरों को बदलवाया। वहीं, विजिलेंस प्रभारी भंवर सिंह ने चांदपुर डिविजन के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ गांव मीरपुर में डोर-टू-डोर चेकिंग की। अभियान के दौरान करीब 55 खराब मीटर बदले गए। टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन और मीटरों की जांच भी की। अधिशासी अभियंता बिजनौर अजय कुमार कैम ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और समय से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed