फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers of District Co-operative Bank reprimanded

समीक्षा में जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को लगाई फटकार

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Officers of District Co-operative Bank reprimanded
जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

बिजनौर। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बिजनौर की एक मुश्त समझौता योजना के तहत वसूली, ऋण वितरण की शाखावार समीक्षा की। जिसकी खराब प्रगति पर बैंक में सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक सहकारिता को फटकार लगाई।
जिसके बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर द्वारा लवेश कुमार सहकारी पर्यवेक्षक, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विकास खंड अफजलगढ़, शैलेंद्र कुमार नायक सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विकास खंड धामपुर को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि दी गई है। ओटीएस वसूली और ऋण वितरण की खराब प्रगति पर कासमपुरगढ़ी समिति के प्रबंधक निदेशक अशोक कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके साथ ही सहायक आयुक्त ने बताया कि ओटीएस वसूली एवं ऋण वितरण के लक्ष्यों की पूर्ति किए जाने वाले जनपद में पांच सबसे खराब समितियों के प्रबंध निदेशक व सचिवों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के सचिव ने बताया कि ऋण वितरण एवं ओटीएस वसूली में खराब प्रगति वाली चकराजमल की शाखा के प्रबंधक वेदपाल सिंह, शाखा चांदपुर सांयकालीन के शाखा प्रबंधक अंकुश कुमार को चरित्र पंजिका में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की गई है। साथ ही कहा कि लक्ष्यों की पूर्ति नहीं किए जाने पर शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed