फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers busy in preparations for PM Modi's public meeting

पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे अफसर

Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officers busy in preparations for PM Modi's public meeting
पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे अफसर
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर में कल होने वाली पीएम मोदी की जनसभा की तैैयारियों में अफसरों का अमला लगा रहा। एडीजी बरेली जोन और डीआईजी ने बिजनौर पहुंचकर सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजाम को परखा। वहीं वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने शहर के ऊपर उड़ान भरकर भौगोलिक अन्य पहलुओं का जायजा लिया। हेलिकॉप्टर को वर्धमान कॉलेज और आईटीआई कॉलेज में उतारा भी गया।
शनिवार सुबह से अधिकारी पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भागदौड़ में लग गए। सवेरे से ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने वर्धमान कॉलेज के मैदान में डेरा डाल लिया। युद्घस्तर पर हैलीपैड को बनाए जाने का काम शुरु कराया गया। वहीं अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। तमाम अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। उधर, दोपहर के वक्त एडीजी बरेली जोन राजकुमार और डीआईजी मुरादाबाद रेंज शलभ माथुर भी पहुंच गए, जिन्होंने वर्धमान कॉलेज के मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। पुलिस फोर्स की तैनाती और गतिविधियों का खाका तैयार कराया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह भी मौजूद रहे। उधर, हैलीपैड के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विभागीय इंजीनियरों के संग तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

कल आएंगे पीएम मोदी
सात फरवरी को बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वर्धमान कॉलोज में चुनावी जनसभा होनी है। उनके काफिले में आने वाला एक हैलीकॉप्टर आईटीआई जबकि दो वर्धमान कॉलेज में ही उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री आज आएंगे चांदपुर
भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह आज मतदाताओं को संबोधित करने के लिए चांदपुर आएंगे। गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में मतदाताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी करेंगे। शनिवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में बनाए गए हैलीपैड का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed