{"_id":"57f945884f1c1be54a271009","slug":"offensive-comment-on-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर मेंकोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि हिंदू समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के अभिषेक त्यागी, विवेक राज सोनी, जितेंद्र बैस आदि ने कोतवाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि धामपुर के एक अबू हमजा अंसारी नाम के व्यक्ति ने हिंदू समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करके उनकी भावनाओं को आहत किया है। उधर, धामपुर में युवा शिवसेना ने सीओ अशोक यादव को ज्ञापन देकर सोशल साइट फेसबुक पर अबु हमजा अंसारी नामक युवक द्वारा हिंदू समुदाय पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर रासुका लगाने की मांग की है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, विक्रम सिंह राणा, राजकुमार, नवनीत सिंह, विश्वास कुमार, अर्जन सिंह, महेश कुमार और अमित मौजूद रहे।