{"_id":"6207fd7b29af305d643a62e5","slug":"objective-is-to-conduct-free-and-fair-elections-dm-bijnor-news-mrt5767650107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है उद्देश्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है उद्देश्य : डीएम
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में मतदान कराने वाले अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मियों को संबोधित करते डीएम उम?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है उद्देश्य : डीएम
बिजनौर। मतदान में ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया किया गया। अफसरों ने पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों और नियमों से अवगत कराया।
शनिवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने दिशा निर्देश दिए। कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। मतदान केंद्रों पर तैनात समस्त अधिकारी और कर्मचारी निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करे। बता दें कि मतदान के लिए अर्द्धसैनिक बल की 106 कंपनी, दूसरे जनपदों से आए पुलिस के 745 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 6192 आरक्षी तथा 5766 होमगार्ड की तैनाती रहेगी। ब्रीफिंग के दौरान एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपीप पूर्वी ओंकार सिंह भी मौजूद रहे।
यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
वर्धमान कॉलेज से नूरपुर, चांदपुर और नजीबाबद विधानसभा की पोलिंग पार्टी रवाना होगी। वहीं आईटीआई कॉलेज से बढापुर, धामपुर व नगीना विधानसभा की पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। इसके अलावा आरजेपी इंटर कॉलेज से नहटौर और बिजनौर विधानसभा की पार्टियां रवाना की जाएंगी। यह जानकारी मतदान में लगे पुलिस कर्मियों को दी गई।
विज्ञापन
प्रचार होते हुए मिला तो होगी कार्रवाई
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे से सभी प्रकार का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इसके बाद कोई चुनाव प्रचार करता पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस फोर्स को निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रचार होते मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारी को जानकारी दें।
25 जोन और 250 सेक्टर में बांटा गया जिला
जनपद को 25 जोन व 250 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिससे किसी अनहोनी होने की दशा में अतिशीघ्र वहां पहुंचा जा सके। जनपद को जोड रहे 24 अंतरराज्यीय-अंतरजनपदीय बैरियर बनाये गये हैं। जनपद की आठ विधानसभा में 1673 मतदान केन्द्र तथा 3118 बूथ हैं।
200 मीटर की परिधि में नहीं लगेगा कैंप
पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने बताया कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। वहीं इस दूरी में किसी भी पार्टी का कैम्प नहीं लगने दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना संबंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को अवगत कराएं।
बूथ में नहीं ले जा पाएंगे फोन
ड्यूटी पर लगी पुलिस फोर्स को बताया गया कि मतदाताओ से मधुर व्यवहार करे। किसी भी प्रकार की अभद्रता ना होने पाये। मतदान केन्द्र के अंदर मतदान कर्मियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का शस्त्र और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।