फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nutritional THR plant will be built in the block at a cost of Rs 1 crore.

Bijnor News: ब्लॉक में एक करोड़ की लागत से बनेगा पोषाहार टीएचआर प्लांट

Tue, 13 Feb 2024 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nutritional THR plant will be built in the block at a cost of Rs 1 crore.
बाल विकास पुष्टाहार मंत्री ने दी स्वीकृति, मोहड़ा गांव में जमीन चिह्नित की गई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को समय से पोषाहार उपलब्ध कराने, ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों को लखपति बनाने के सपने को पूरा करने के लिए धामपुर ब्लॉक में एक करोड़ की लागत से टेक होम राशन टीएचआर प्लांट लगेगा। मोहड़ा गांव में जमीन को चिन्हित किया गया है। प्रदेश की बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी मोहर लगा दी है।

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि टीएचआर प्लांट का प्रस्ताव तैयार कर विधायक अशोक राणा को सौंपा गया था। विधायक के प्रयास से अब यह सपना जल्द पूरा होने के लिए जा रहा है। धामपुर के मोहड़ा गांव में पोषाहार प्लांट लगाने के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। उधर, विधायक अशोक राणा ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले लखनऊ में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य से मिले थे। उन्हें प्राथमिकता से क्षेत्र में पोषाहार संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि अब तक स्योहारा क्षेत्र के पालनपुर गांव में स्थापित प्लांट से पोषाहार का आवंटन हो रहा था। सीडीपीओ हेमलता चौहान का कहना है कि इसके चालू हो जाने के बाद क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। करीब 300 से ज्यादा मिशन की महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




केवल चने की दाल, दलिया और रिफाइंड का हो रहा वितरण





सीडीपीओ हेमलता सैनी ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में 300 आंगनबाड़ी केंद्र है। 12 केंद्र बंद है। इन केंद्रों के बंद होने से करीब एक हजार से ज्यादा लाभार्थियाें को लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लाॅक में करीब 30 हजार लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिन्हें चने की दाल, दलिया और रिफाइंड बांटा जा रहा है। बाकी अन्य पोषाहार की समय से आपूर्ति न होने से दिक्कत आ रही है।








प्लांट चालू होने पर लाभार्थियों को मिलेगा आटा बेसन बर्फी, दलिया मूंग दाल खिचड़ी


सीडीपीओ का कहना है कि प्लांट के चालू हो जाने के बाद लाभार्थियों को मानक अनुरूप समय से मिक्स दलिया, खिचड़ी हलवा, आटा बेसन हलवा, आटा बेसन बर्फी, दलिया मूंग दाल खिचड़ी एवं ऊर्जा युक्त हलवा मिलेगा। अब तक यह पालनपुर में संचालित प्लांट से आपूर्ति हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed