{"_id":"62acc29fced92568e65e494b","slug":"number-of-candidates-decreased-at-coaching-center-bijnor-news-mrt5933059106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर पर अभ्यर्थियों की संख्या कम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर पर अभ्यर्थियों की संख्या कम हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटर पर अभ्यर्थियों की संख्या कम हुई
बिजनौर। शासन ने फ्री कोचिंग सेंटर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सूची में 166 अभ्यर्थी शामिल हैं। दूसरी चरण में पहले चरण के मुकाबले आधे से भी कम अभ्यर्थी है। प्रशासन के अनुसार पंजीकरण शुरू हो गया है।
शासन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत ग्रामीण मेधावी युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए फ्री कोचिंग सेंटर व्यवस्था शुरू की है। सूबे के हर जिले में कोचिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिले में वर्धमान कालेज बिजनौर में फ्री कोचिंग सेंटर संचालित हैं। कोचिंग सेंटर का शुभारंभ 31 दिसंबर 2021 को डीएम उमेश मिश्रा ने किया था।
शासन से प्रथम चरण में 327 अभ्यर्थियों की सूची सेंटर को मिली थी। जिसमें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले 252 अभ्यर्थी, एनडीए/सीडीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले 56 तथा जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले 19 अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
दूसरी सूची में अभ्यर्थियों की संख्या घटी
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि शासन से फ्री कोचिंग सेंटर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे चरण की सूची आ गई है। सूची में 166 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले 102, एनडीए/सीडीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले 28, नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले 24 तथा जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले 12 अभ्यर्थी शामिल हैं। कोचिंग सेंटर की देखभाल की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।
ये सुविधाएं दी जानी हैं
जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शासन से सेंटर के शुरुआत में आया बजट अभी बचा है। शासन ने सेंटर पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए और पैसा भेज दिया है। सेंटर पर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति, पढ़ाने के लिए गेस्ट प्रोफेसर, किताब, परीक्षाओं से जुड़ा मैटीरियल, कंप्यूटर, तथा तकनीकी संसाधन से युक्त लाइब्रेरी आदि सुविधाएं दी जानी है।