फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now you will not be able to drive after drinking alcohol, investigation starts with breath analyzer

अब शराब पीकर नहीं चला पाएंगे गाड़ी, ब्रेथ एनालाइजर से जांच शुरू

Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now you will not be able to drive after drinking alcohol, investigation starts with breath analyzer
बिजनौर में चेकिंग के दौरान कार चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नशे की हालत में गाड़ी या बाइक चलाने वाले पियक्कड़ों की अब खैर नहीं। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट करना शुरु कर दिया है। शाम ढलने पर ट्रैफिक पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के संग चेकिंग पर निकली। जिस पर पियक्कड़ों ने रास्ते बदल लिए। जिसके चलते कोई भी चेकिंग में नहीं फंस पाया। दरअसल शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दस हजार का जुर्माना है। बिना हेलमेट निकले बाइक सवारों के चालान काट दिए गए। अमर उजाला द्वारा चलाए सड़क सुरक्षा अभियान के बाद पुलिस प्रशासन ने यह सख्ती शुरू कर दी।
विज्ञापन

साल में कई बार यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन की हिदायत दी जाती है। साल दर साल जागरुकता कार्यक्रम चलते हैं, लेकिन, लोग सुधरने को तैयार नहीं है। बता दें कि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते। पिछले साल में काटे गए चालान इसे तस्दीक करने के लिए काफी है। पिछले साल 58 हजार लोगों के चालान काटे गए। जिन्होंने करीब दो करोड़ रुपये जुर्माना भरा था। भारी भरकम रकम लोगों ने सिर्फ लापरवाही को लेकर ही भर दी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम टीएसआई बलराम यादव अपनी टीम के साथ चेकिंग पर निकले। चेकिंग में खास बात रही कि टीम के हाथ में ब्रेथलाइजर था। जिससे अल्कोहल की जांच की जा सके। चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। बता दें कि बिजनौर पुलिस के पास 35 ब्रेथ एनालाइजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से अब तक काटे गए चालान
काटे गए चालान पर एक नजर
हेलमेट 2965
सीट बेल्ट 418
मोबाइल 44
नो पार्किंग 400
मॉडीफाइड साइलेंसर 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed