फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now you can enjoy the park in the municipality premises

अब पालिका परिसर में भी ले सकते हैं पार्क का आनंद

Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now you can enjoy the park in the municipality premises
अब पालिका परिसर में भी ले सकते हैं पार्क का आनंद
विज्ञापन

नगीना। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में बनाया गया मिनी पार्क आम लोगों के अलावा अब बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
नगर पालिका कार्यालय को प्रदूषण रहित, हरा भरा व स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन द्वारा पिछले करीब एक साल से परिसर में एक मिनी पार्क का निर्माण कराया जा रहा था। जो अब पूरी तरह तैयार हो गया है। करीब 300 वर्ग मीटर की खाली पड़ी आराजी में लाखों रुपये की लागत से निर्मित मिनी पार्क बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बुजुर्ग व युवा वर्ग इस मिनी पार्क में घूमने आते हैं। वहीं छोटे-छोटे बच्चे पार्क में लगे झूलों का खूब आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कार्यालय की आराजी पर बाहरी लोगों द्वारा अपने वाहन खड़े कर अतिक्रमण करने वाले लोगों से निजात पाने तथा पालिका कार्यालय को सुंदर व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से खाली पड़ी आराजी पर एक मिनी पार्क का निर्माण कराया गया है। पालिका के प्रधान लिपिक लाल बहादुर बाल्मीकि ने बताया उनका उद्देश्य इस पार्क को अधिक से अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने का है। अब सुबह शाम पूरे दिन इस पार्क में बच्चों का आवागमन रहता है। बताया की पार्क के चारों तरफ हरे भरे पौधे लगाए गए हैं तथा पूरे पार्क को सुगंधित फूलों के पौधे से सजाया गया है। बैठने के लिए भी एक दर्जन सीमेंट आकर्षक बेंचे भी लगाई गई हैं। रात के अंधेरे में भी पार्क रोशनी से जगमगाए इसके लिए आकर्षक तिरंगी लाइट भी पार्क के चारों तरफ लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed