फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now vegetable market started at two places

अब दो स्थानों पर लगने लगी सब्जी मंडी

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now vegetable market started at two places
अब दो स्थानों पर लगने लगी सब्जी मंडी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में अब एक नहीं, बल्कि दो स्थानों पर सब्जी मंडी लगनी शुरू हो गई है। बड़ी मंडी में अब कम ही आढ़ती रह गए हैं, जबकि अधिकांश सब्जी आढ़ती नहटौर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी में कारोबार कर रहे हैं। यह मंडी गांव जैतरा के लोगों द्वारा करीब दस बीघा से ज्यादा खेती की जमीन में प्राइवेट तौर तैयार कर किराए पर दी गई है। सब्जी आढ़त के नगर आबादी से बाहर नहटौर मार्ग पर बाहर आने से जमकर कारोबार होने लगा है। सब्जी से भरे वाहनों को अब लाने ले जाने में भी कोई दिक्कत नहीं रह गई है।

सब्जी आढ़ती राजू, होशराम सैनी का कहना है कि नगर के बीच में बढ़ते कारोबार के चलते वहां पर जगह अब संकरी हो गई थी। पिछले दिनों बड़ी मंडी क्षेत्र में कई लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। अब मंडी नगर से बाहर आ गई है तो अब संक्रमण का खतरा भी कम है। बड़े से बड़ा वाहन मंडी में आ रहा है। बताया गया कि नवीन मंडी में करीब तीन दर्जन से ज्यादा सब्जी आढ़ती कारोबार करने लगे हैं। हालांकि बड़ी मंडी में अभी भी करीब एक दर्जन से ज्यादा सब्जी आढ़ती कारोबार कर रहे हैं। उन आढ़तियों का कहना है कि जब यहां पर ही पहले की तरह से पर्याप्त माल आ रहा है तो ऐसे में उन्हें यहां से बाहर जाने की क्या जरूरत है। ग्राहकों का कहना है कि बड़ी मंडी में आने के लिए हर समय जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता था। नवीन मंडी के चालू होने से अब ऐसा नहीं होगा। अफजलगढ़, शेरकोट, स्योहारा, नहटौर, नींदडू, सहसपुर के ग्राहक नवीन मंडी में भी पहले की तरह से आ रहे हैं। माल भी अच्छा, सस्ते दामों पर ताजा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed