फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the sugarcane calendar will be on the app in the farmer's mobile

अब किसान के मोबाइल में एप पर होगा गन्ना कैलेंडर

Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now the sugarcane calendar will be on the app in the farmer's mobile
अब किसान के मोबाइल में एप पर होगा गन्ना कैलेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। किसान अब अपने सट्टे से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल के जरिए पता कर सकता है। इसके लिए विभाग ने ई गन्ना एप शुरू किया है। मोबाइल पर किसान पर्चियों के अलावा पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी भी ले सकता है। इससे किसानों को कोई काम होने पर गन्ना विभाग या समितियों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे आदि की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है। अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। पहले भी किसानों को पर्ची की जानकारी विभाग की वेबसाइट से मिल जाती थी। लेकिन अब किसानों के लिए विभाग ने e ganna app गन्ना एप शुरू किया है। हालांकि पहले से भी गन्ना विभाग ने अपनी वेबसाइट पर किसानों को जारी होने वाली पर्ची से जुड़ी जानकारी दे रखी है, लेकिन एप में किसान अपने पिछले सालों की गन्ना आपूर्ति की पूरी जानकारी भी एप पर मिल जाएगी। किसानों का पूरा कैलेंडर उनके मोबाइल में कैद होगा। किसान को केवल उनके सट्टे से जुड़ी जानकारी ही दी जाएगी। भुगतान के संबंध में कोई जानकारी किसानों को नहीं दी जाएगी। इस एप को मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड होने के बाद किसान अपने जिले व चीनी मिल को चयनित करके अपने नाम से कोई भी जानकारी ले सकते हैं। किसानों को एप संबंधी जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001213203 भी शुरू किया गया है। इसके अलावा गन्ना पर्ची के बारे में कोई जानकारी लेने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001035823 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed