फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the district level cricket trial will be held on 23

अब जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 23 को होगा

Fri, 20 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now the district level cricket trial will be held on 23
अब जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 23 को होगा
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अंडर-16 का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। अब यह ट्रायल 20 के बजाए 23 अगस्त को शाम चार बजे से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। अफसरों के अनुसार इस ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने यूपीसीए-2020 अथवा 2021 के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

यूपीसीए के अंडर-16 में पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम चार बजे से होना था। यूपीसीए के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण मैदान में जलभराव हो गया, जिससे 20 अगस्त को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल अब 23 अगस्त को होगा। इसके लिए आने वाले खिलाड़ियों अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप, सफेद क्रिकेट किट, बल्लेबाजों को अपना किट बैग अपने साथ लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी निर्धारित समय पर स्टेडियम में पहुंचेंगे, जो भी खिलाड़ी बिना किट या फिर रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ नहीं लेकर आएंगे, उनका ट्रायल नहीं लिया जाएगा। बिना मास्क और सैनिटाइजर के किसी भी खिलाड़ी को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed