{"_id":"6316366ed45d9525756c37e2","slug":"now-students-will-be-able-to-take-two-degrees-in-a-year-bijnor-news-mrt6040054189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विद्यार्थी ले सकेंगे एक साल में दो डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विद्यार्थी ले सकेंगे एक साल में दो डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब विद्यार्थी ले सकेंगे एक साल में दो डिग्री
बिजनौर। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी एक साल में दो डिग्री ले सकेंगे। विद्यार्थियों को एकेडमिक डिग्री के साथ टेक्निकल डिग्री लेने की भी सुविधा होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अर्थात यूजीसी ने डिग्री लेने की ड्यूल व्यवस्था को स्वीकृति दे दी है।
वर्धमान कालेज बिजनौर में रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर तथा रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन अर्थात रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को एक साल में एक ही डिग्री लेने की व्यवस्था थी। यदि विद्यार्थी उसी साल किसी और विश्वविद्यालय से दूसरी डिग्री ले लेता था तो दूसरी डिग्री मान्य नहीं होती थी। बताया कि बदली व्यवस्था में ऐसा नहीं होगा, दोनों डिग्री मान्य होंगी।
डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब डिग्री कालेजों के विद्यार्थी एकेडमिक डिग्री के साथ टेक्निकल डिग्री भी ले सकेंगे। बताया कि यदि कोई विद्यार्थी बीएससी कर रहा है तो वह साथ साथ इंजीनियरिंग भी कर सकता है। इससे विद्यार्थियों की योग्यता कम समय में अधिक होगी।
विज्ञापन
- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को होगा फायदा
डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पढ़ाई की मोड निर्धारित है। पहला नियमित कक्षा में उपस्थित रहकर फेस टू फेस पढ़ाई। दूसरा पत्राचार पढ़ाई व्यवस्था तथा तीसरा ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था। बताया कि विद्यार्थियों को एक साल में दो डिग्री लेने के लिए मोड बदलना अनिवार्य है। बताया कि दूसरा टेक्निकल कोर्स मोड बदलकर ही होगा। वर्धमान कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस के जोशी, विवेक कॉलेज ऑफ ला के प्रधानाचार्य राजीव चौधरी तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पा जोशी का कहना है कि यूजीसी द्वारा एक साल में दो डिग्री लेने की सुविधा दिया जाना अच्छा फैसला है। इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को फायदा होगा। विद्यार्थी भी यूजीसी के फैसले को सही बता रहे हैं।