फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now regular vaccination will start in the district

अब जिले में शुरू होगा नियमित टीकाकरण

Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now regular vaccination will start in the district
अब जिले में शुरू होगा नियमित टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी की वजह से जिले में नियमित टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई थी, जिसके चलते अब जिले में सात मार्च से संघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम शुरू होगा। जिले के दो साल तक के 19182 बच्चों को टीका लगेगा। साथ ही 5994 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत 10 बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण किया जाएगा।
संघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिले में सात से 14 मार्च तक 1975 सत्र लगाए जाएंगे, जिनमें 318 सत्र शहरी क्षेत्र में और 1657 सत्र ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे। शहरी क्षेत्र में दो साल तक के 3056 बच्चे और 858 गर्भवती महिलाएं को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दो साल तक के 16126 बच्चे और 5136 गर्भवती महिलाओं को नियमित टीका लगाया जाएगा। इस नियमित टीकाकरण में 10 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण होगा। जिसमें दिमागी टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, न्यूमोकोकस निमोनिया, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, पोलियो, रोटा वायरस डायरिया, खसरा, रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण में लगेंगे पांच तरह के टीके
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नियमित टीकाकरण में पांच तरह के टीकों का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें पोलियो के लिए एफआईपीवी टीका लगेगा। गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, न्यूमोकोकस निमोनिया के लिए पीसीवी टीका लगाया जाएगा। रोटा वायरस डायरिया के लिए रोटा वायरस टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही खसरा, रूबेला के लिए एमआर टीका लगेगा। वहीं दिमागी टीबी के लिए बीसीजी टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सोमवार को नियमित टीकाकरण की शुरुआत होगी, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद 4 अप्रैल और 2 मई को भी एक-एक सप्ताह जिलेभर में टीकाकरण किया जाएगा।
- डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed