{"_id":"5f4007838ebc3e3ce80907d7","slug":"now-registration-will-not-be-done-without-arogya-setu-app-bijnor-news-mrt497325629","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरोग्य सेतु एप के बिना नहीं होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरोग्य सेतु एप के बिना नहीं होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आरोग्य सेतु एप के बिना नहीं होगा पंजीकरण
बिजनौर। अब बिना आरोग्य सेतु एप के वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। यदि कोई व्यक्ति एआरटीओ कार्यालय पहुंचता है तो पहले उसका मोबाइल चेक किया जाएगा। उसके बाद ही वाहन का पंजीकरण होगा।
आरोग्य सेतु एप को अपना साथी समझ लीजिए। अगर यह एप नहीं होगा तो सरकारी विभागों में काम कराते समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संभागीय परिवहन विभाग ने एआरटीओ कार्यालय में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। यह तय कर दिया गया है कि अगर कोई भी वाहन संचालक अपने वाहन का पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय पहुंचता है, तो पहले मोबाइल चेक किया जाएगा। नए वाहनों के पंजीकरण को लेकर एआरटीओ दफ्तर में यह नियम लागू कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि सोमवार से वाहन पंजीकरण के लिए कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति का निश्चित रूप से मोबाइल चेक किया जाएगा।